)
F-35 से टकराने वाले थे F-35 फाइटर जेट! अमेरिका के खिलाफ थे अमेरिकी लड़ाकू विमान, ट्रंप के यू टर्न से बुझी जंग की आग
Zee News
Greenland dispute: ग्रीनलैंड की बर्फ में धधकती जंग की ज्वाला ट्रंप के यू टर्न लेते ही शांत हो गई. अगर मामला आगे बढ़ता तो अमेरिका के खिलाफ मेड इन अमेरिकी F-35 फाइटर जेट होते. हालही में डेनमार्क की पूरी एयरफोर्स 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट से लैस हुई है. यही डेनमार्क की ताकत और कमजोरी दोनों है.
Greenland dispute: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड में जंग की धधकती आग को शांत कर दिया है. अगर मामला आगे बढ़ता तो यह दुनिया की ऐतिहासिक जंग होती, जिसमें 5वीं पीढ़ी के अमेरिकी फाइटर जेट अमेरिका के खिलाफ मैदान में होते. यह बहुत ही विरोधाभासी जंग होती. हालांकि इस जंग में अमेरिका के सामने डेनमार्क कितने दिन टिकता इस पर संशय जरूर था, लेकिन तबाही भीषण होती यह तो तय था. इसके अलावा अमेरिका से यूरोप का मनमुटाव महाशक्ति को अकेला कर देता. जिसका जियोपॉलिटिकल असर पूरी दुनिया पर पड़ता. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
