
UP: मैथ्स-साइंस पढ़ाने का तरीका समझने 1200Km दूर जाएंगे सरकारी स्कूल के टीचर्स, इस IIT में 5 दिन चलेगी ट्रेनिंग
AajTak
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश के 46 जिलों से लगभग 111 शिक्षक, जो हाईस्कूल के स्टूडेंट्स को साइंस और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी पढ़ाते हैं, वे 5 से 9 जून तक गुजरात के आईआईटी-गांधीनगर में रेजिडेंटल ट्रेनिंग लेंगे.
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में सरकारी माध्यमिक विद्यालयों, खासकर साइंस और मैथ्स जैसे विषयों में टीचिंग को बेहतर बनाने के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है. यूपी के कुछ टीचर्स को पांच दिन के लिए लगभग 1200 किलोमीटर दूर गुजरात भेजा जाएगा, जहां आईआईटी गांधीनगर के एक्सपर्ट यूपी के टीचर्स को स्टूडेंट्स को सिखाने के नए-नए तरीके समझाएंगे.
169 टीचर्स और लेक्चरर चुने गए राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा पहली बार शुरू की गई इस पहल के तहत, सरकारी हाईस्कूलों और इंटरमीडिएट कॉलेजों के 169 असिस्टेंट टीचर्स और लेक्चरर्स को प्रतिष्ठित संस्थान में पांच दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए चुना गया है.
यूपी के 46 जिलों से 111 टीचर्स लेंगे ट्रेनिंग शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश के 46 जिलों से लगभग 111 शिक्षक, जो हाईस्कूल के स्टूडेंट्स को साइंस और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी पढ़ाते हैं, वे 5 से 9 जून तक गुजरात के आईआईटी-गांधीनगर में रेजिडेंटल ट्रेनिंग लेंगे. इसी तरह, 24 से 28 जून तक संस्थान में मैथ्स के 58 टीचर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: क्या है सम्पूर्ण शिक्षा कवच? जिसने देश भर में 61 ग्रामीण छात्रों को IIT-JEE में दिलाई बढ़िया रैंक, बोर्ड रिजल्ट भी हुआ बेहतर
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेनिंग के दौरान कक्षा शिक्षण और डिजिटल सामग्री के उपयोग के बारे में जानकारी देने के लिए शिक्षकों को अपने साथ लैपटॉप लाने के लिए कहा गया है. प्रशिक्षण सरकारी खर्च पर आयोजित किया जा रहा है और शिक्षकों को यात्रा का खर्च संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा वापस कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: IIT JEE 2024: जारी हुई जेईई एडवांस्ड की रिस्पोंस शीट, जानें कब आएगा रिजल्ट

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










