
Underdog Teams of T20 World Cup 2022: ये 4 टीमें वर्ल्ड कप में चौंका सकती हैं, एक से भारतीय टीम को भी खतरा
AajTak
इस बार टी20 वर्ल्ड कप में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना खिताब बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी, जबकि टीम इंडिया दूसरी बार खिताब जीतने की दावेदार है. मगर इन सबके बीच 4 ऐसी भी टीमें हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. यह टीमें कभी भी मैच पलट सकती हैं और बड़ा उलटफेर कर सकती हैं.
Underdog Teams of T20 World Cup 2022: इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज दो हफ्ते बाद ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने जा रहा है. वैसे तो टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होनी है, लेकिन असली जंग की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी, जब सुपर-12 मुकाबलों का बिगुल बजेगा.
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कुल 16 टीमें भाग लेने जा रही हैं. इनमें से 8 टीमों ने सीधे ग्रुप-12 स्टेज के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि बाकी 4 टीमें क्वालिफिकेशन राउंड जीतकर अपनी जगह पक्की करेंगी.
इन चार टीमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार अपना खिताब बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी, जबकि टीम इंडिया दूसरी बार खिताब जीतने की दावेदार है. मगर इन सबके बीच 4 ऐसी भी टीमें हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. यह टीमें कभी भी मैच पलट सकती हैं और बड़ा उलटफेर कर सकती हैं.
यह टीमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड और बांग्लादेश हैं. इनमें से बांग्लादेश से तो भारतीय टीम को भी खतरा रहेगा, क्योंकि दोनों एक ही ग्रुप में हैं. आइए जानते हैं आखिर यह चारों टीमें इतनी खतरनाक क्यों हैं...
अफगानिस्तान ने हाल ही में श्रीलंका-बांग्लादेश को हराया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









