
Under 19 World Cup 1st Semi Final: साउथ अफ्रीका को रौंदकर टीम इंडिया करेगी वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट कन्फर्म, मुशीर खान-उदय सहारन काटेंगे गदर
AajTak
U19 World Cup 2024, India vs South Africa: अंडर 19 वर्ल्ड कप में आज भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होनी है. भारत इस बार खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है. दोनों टीमों के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा.
SA19 vs IND19 1st Semi-Final Willowmoore Park, Benoni: भारत और मेजबान साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में आज (मंगलवार) भिड़ंत होगी. भारत इस मुकाबले और टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार है.
दोनों ही टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा. गत चैम्पियन भारत ने टूर्नामेंट में लगातार पांच जीत की बदौलत अंतिम चार में जगह बनाई है और लगभग सभी मुकाबलों में टीम ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दबदबा बनाया है.
खास बात यह है कि भारतीय टीम किसी विशेष खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही है, बल्कि जरूरत पड़ने पर सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया है. बल्लेबाज जहां ढेरों रन बनाने में सफल रहे तो वहीं गेंदबाजों को विरोधी टीमों को समेटने में सफलता मिली और जीत का अंतर भी अच्छा खासा रहा.
मुशीर खान का रहा है दबदबा दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 18 साल के मुशीर खान मौजूदा टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. वह पांच मैच में 83.50 की औसत से 334 रन बना चुके हैं.मुशीर खान सरफराज खान के छोटे भाई हैं.
कप्तान उदय भी फॉर्म में हैं भारतीय कप्तान उदय सहारन भी अच्छे फॉर्म में हैं. वह एक शतक और दो अर्धशतकों से 61.60 की औसत के साथ 304 रन अपने नाम दर्ज कर चुके हैं. सचिन धास ने नेपाल के खिलाफ भारत के आखिरी सुपर सिक्स मैच में 116 रनों की पारी खेली जब टीम 62 रनों पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी.
The #BoysInBlue are geared up for Semi-Final 1⃣ in the #U19WorldCup 👌👌#TeamIndia will face South Africa U19 tomorrow at the Willowmoore Park, Benoni 🙌 Follow the match on https://t.co/Z3MPyeL1t7 or the official BCCI App 📱 pic.twitter.com/zQKBKf7Nfb

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









