
Under 19 Cricket World Cup: अफगानिस्तान ने बचाया 135 रनों का लक्ष्य, श्रीलंका को 4 रनों से हरा सेमीफाइनल में
AajTak
गुरुवार को अंडर-19 विश्व के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 4 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ होगा.
अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एशियाई टीमों के बीच एक रोमांचक जंग देखने को मिली. लो स्कोरिंग मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को महज 4 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. इंग्लैंड पहले क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी थी. A thriller unfolded at the Coolidge Cricket Ground as Afghanistan stormed into the Super League semi-finals with a four-run victory over Sri Lanka 🎉#SLvAFG | #U19CWC pic.twitter.com/eRC2MrtSKz

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









