
Umesh Yadav: भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव को पूर्व मैनेजर ने ही दिया धोखा, खाते से उड़ा दिए लाखों रुपये
AajTak
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव को उनके ही पूर्व मैनेजर ने धोखा दिया है. पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, पूर्व मैनेजर ने उमेश यादव के खाते से 44 लाख रुपये उड़ा दिए.
टीम इंडिया के पेसर उमेश यादव धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं. नागपुर के कोराडी में उमेश यादव ने अपने पूर्व मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, उनके साथ करीब 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है. उमेश यादव की शिकायत के बाद अब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, उमेश यादव ने अपने पूर्व मैनेजर शैलेश ठाकरे के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई है. शैलेश के पास उमेश यादव की इनकम, बैंक डिटेल्स और अन्य सभी मामलों की जिम्मेदारी थी. हालांकि, उमेश यादव का आरोप है कि उन्होंने उनसे पैसा लेकर कोई काम नहीं किया.
क्लिक करें: 15 पर 5, दहाई तक पहुंचे सिर्फ 3 बल्लेबाज, भारत के सामने ऐसे फुस्स हुआ न्यूजीलैंड का बैटिंग ऑर्डर जिस मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई है, वह संपत्ति से जुड़ा हुआ है. उमेश यादव ने एक संपत्ति खरीदने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अपने अकाउंट में 44 लाख रुपये जमा करवाए. लेकिन शैलेश ठाकरे ने यह पैसे निकाल लिए और अपने नाम से ही संपत्ति खरीद ली. उमेश यदव को यह पैसे वापस नहीं मिले. जब भारतीय क्रिकेटर ने अपने पैसे वापस मांगे तो शैलेश ठाकरे फरार हो गया. जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. नागपुर शहर के कोराडी में पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज किया है. अगर उमेश यादव की बात करें तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में जगह मिली है. ऐसे में वह टीम इंडिया की पेस बैटरी यूनिट में शामिल होंगे. उमेश यादव ने अभी तक भारत के लिए 54 मैच में 165 विकेट लिए हैं, जबकि 75 वनडे में उनके नाम 106 विकेट हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









