
Ukraine Cricket: यूक्रेन में भी हैं क्रिकेट के दीवाने, बोर्ड से लेकर टीम तक में भारतीयों का जलवा!
AajTak
करीब चार करोड़ की आबादी वाला ये देश क्रिकेट के क्षेत्र में धीरे-धीरे अपने पैर फैला रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों और खासकर राजधानी कीव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है. खास बात ये है कि यूक्रेन में भी क्रिकेट को बढ़ावा देने वालों में भारतीयों का ही हाथ है. यूक्रेन में इस वक्त क्रिकेट की स्थिति क्या है, एक नज़र डाल लीजिए...
कोरोना काल को पीछे छोड़ एक बार फिर पटरी पर लौट रही दुनिया के सामने अब एक और चुनौती आ गई है. ये चुनौती युद्ध की है, रूस और यूक्रेन के बीच जिस तरह के हालात बन रहे हैं वह युद्ध की ओर अग्रसर हैं. अगर ये दो देश किसी भी तरह आमने-सामने होते हैं, तो इसका असर विश्व पर होगा जिसकी झलक अलग-अलग देशों के बाज़ार, व्यापार पर दिखने भी लगी है. लेकिन युद्ध से अलग भी रूस, यूक्रेन की अपनी एक छवि है. अगर भारत के नज़रिए से यूक्रेन को देखें, तो यहां भी भारत के सबसे प्रिय खेल क्रिकेट को लेकर पिछले कुछ वर्षों में रुचि बढ़ी है.
करीब चार करोड़ की आबादी वाला ये देश क्रिकेट के क्षेत्र में धीरे-धीरे अपने पैर फैला रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों और खासकर राजधानी कीव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है. खास बात ये है कि यूक्रेन में भी क्रिकेट को बढ़ावा देने वालों में भारतीयों का ही हाथ है. यूक्रेन में इस वक्त क्रिकेट की स्थिति क्या है, एक नज़र डाल लीजिए...
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से यूक्रेन को क्रिकेट नेशन का दर्जा नहीं दिया गया है. लेकिन पिछले 21 साल से यहां पर यूक्रेन क्रिकेट फेडरेशन काम कर रहा है, जिसके तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है. इस फेडरेशन के तहत ही देश में तीन लेवल के टूर्नामेंट का आयोजन होता है, जो नेशनल लेवल से लेकर ग्राउंड लेवल तक काम करते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









