
Udaipur Kanhaiya Lal Murder: 'कोई फर्क नहीं पड़ता आप किस धर्म...', उदयपुर घटना पर बोले इरफान पठान
AajTak
राजस्थान के उदयपुर में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर टेलर कन्हैया लाल की हत्या कर दी. मृतक के 8 साल के बेटे ने नूपुर शर्मा का सपोर्ट किया था...
Udaipur Kanhaiya Lal Murder: राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इस मामले की खेल के कई दिग्गजों ने निंदा की है. इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान भी हैं, जिन्होंने इसे इंसानियत को चोट पहुंचाना बताया है.
इरफान पठान ने कन्हैया लाल हत्याकांड मामले में एक ट्वीट किया और इसे शर्मसार करने वाली घटना बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाला किसी भी धर्म को मानने वाला हो, यह सही नहीं है. ऐसी घटना से मानवता को चोट पहुंचती है.
यह इंसानियत को चोट पहुंचाने जैसा: इरफान
इरफान पठान ने ट्वीट में लिखा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस (धर्म) पर विश्वास करते हैं. किसी निर्दोष के जीवन को नुकसान पहुंचाने का मतलब इंसानियत को चोट पहुंचाने जैसा है.' इरफान के इस ट्वीट पर फैन्स ने भी रिप्लाई किया और सपोर्ट किया. वहीं, एक यूजर ने कहा- अपने समुदाय को सीधे तौर पर यह बात कहने की हिम्मत रखें.'
No matter which faith you follow. HURTING AN INNOCENT LIFE IS LIKE HURTING THE WHOLE HUMANITY.
दरअसल, राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई और कई जगह इंटरनेट बंद कर दिया गया है. युवक की बेरहमी से हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








