
UAE vs New Zealand 2nd T20: 17 साल के अयान खान ने मचाया गदर... यूएई ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर रचा इतिहास
AajTak
यूएई ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में सात विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. यूएई ने पहली बार न्यूजीलैंड को किसी इंटरनेशनल मुकाबले में मात दी है. 17 साल के अयान अफजल खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
यूएई ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में सात विकेट से हराकर सनसनी मचा दी. शनिवार (19 अगस्त) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूएई ने 143 रनों के टारगेट को 26 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. यूएई ने इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड को मात दी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक-एक टी20 और वनडे मैच खेला गया था, जिसमें कीवी टीम ने जीत हासिल की थी.
यूएई के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम ने सिर्फ 29 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे. वहीं आसिफ खान ने 5 चौके और एक सिक्स की मदद से नाबाद 48 रन बनाए. वृत्ति अरविंद (25 रन) और बासिल हमीद (नाबाद 12 रन) ने भी यूएई की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया.
The moment UAE defeated New Zealand and squared the three-match T20I series 1-1 🇦🇪🏏 pic.twitter.com/Heygr0Puu9
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टिम साउदी, स्पिन गेंदबाज मिचेल सेंटनर और फास्ट बॉलर काइल जेमिसन को एक-एक सफलता हासिल हुई. गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले अयान खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा एवं निर्णायक मुकाबला 20 अगस्त (रविवार) को दुबई में खेला जाएगा.
अयान खान की फिरकी में फंसे कीवी बल्लेबाज
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआत से ही विकेट गंवाए. एक समय उसने 65 रनों के स्कोर पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. तब ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी, लेकिन मार्क चैपमैन ने शानदार बल्लेबाजी करके उसे आठ विकेट पर 142 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









