
UAE T20 League: रिलायंस इंडस्ट्रीज IPL के बाद UAE T20 में भी उतारेगी अपनी टीम
AajTak
IPL में मुंबई इंडियंस टीम का मालिकाना हक रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अब UAE T-20 लीग में भी अपनी टीम खरीदेगी. IPL में Mumbai Indians ने काफी सफलता हासिल की है.
IPL में अपनी टीम मुंबई इंडियंस (MI) की सफलता के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने सहायक वेंचर Reliance Strategic Ventures Limited के माध्यम से अब UAE T-20 लीग में अपनी टीम उतारने का फैसला किया है. UAE T-20 League एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड आयोजित करेगा. यह फैसला रिलायंस इंडस्ट्रीज का फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अलग-अलग लीग में शामिल होकर टीमें उतारने के योजना की ओर पहला कदम है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












