
U19 Cricket World Cup 2024: अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज कल... जानिए कब, कहां और किसके बीच होंगे मुकाबले
AajTak
अंडर 19 वर्ल्ड कप का शुक्रवार से आगाज हो रहा है. विरोधी टीमों का जोर पांच बार के चैम्पियन भारत का दबदबा तोड़ने पर होगा. भारतीय टीम शनिवार को अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी.
Under-19 Cricket World Cup: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत आज (19 जनवरी) से होने जा रही है. यह 15वां संस्करण है, जो दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा. 50 ओवरों के प्रारूप में 16 टीमें इस टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी. भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप का मौजूदा चैम्पियन है. उसने अब तक 5 बार यह टूर्नामेंट जीता है. ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है, जबकि पाकिस्तान की टीम दो बार विजेता बनी है.
यह विश्व कप प्रतियोगिता प्रत्येक दो साल पर होती है. आईसीसी ने बड़ा फैसला लेते हुए इस बार अंडर-19 विश्व कप का आयोजन श्रीलंका की जगह साउथ अफ्रीका में करने का फैसला किया. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने यह कदम श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सस्पेंड करने के बाद उठाया.
टूर्नामेंट में शामिल 16 टीमों को चार ग्रुपों में रखा गया है. हर ग्रुप से टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी, जिसमें 12 टीमों को दो पूल में बांटा जाएगा. इनसे ऊपर की दो-दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी, जो बेनोनी में ही 6 और 8 फरवरी को होगा. ग्रुप ए में भारत और बांग्लादेश के अलावा अमेरिका और आयरलैंड भी है. यह टूर्नामेंट 11 फरवरी तक चलेगा. इसका फाइनल बेनोनी में खेला जाएगा.
अंडर-19 मेंस क्रिकेट विश्व कप में कौन-कौन सी टीमें होंगी शामिल?
ग्रुप ए: बांग्लादेश, भारत, आयरलैंड, यूएसए
ग्रुप बी: इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









