
Trevor Bayliss Punjab Kings: पंजाब किंग्स को मिला वर्ल्ड कप विजेता कोच, IPL में भी खिताब जिता चुके
AajTak
IPL की टीम पंजाब किंग्स को ट्रेवर बेलिस के रूप में नया हेड कोच मिल गया है. बेलिस ने इंग्लैंड टीम को 2019 में वर्ल्ड कप जिताया था. अब वह पंजाब टीम में अनिल कुंबले की जगह लेंगे. 59 साल के बेलिस इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेड कोच रह चुके हैं.
Trevor Bayliss Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) को नया हेड कोच मिल गया है. इंग्लैंड टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाले ट्रेवर बेलिस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. 59 साल के बेलिस इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेड कोच रह चुके हैं.
अब पंजाब किंग्स को उम्मीद है कि ट्रेवर बेलिस टीम के खिताबी सूखे को खत्म करने में सफल होंगे. ऑस्ट्रेलियाई बेलिस भारत के दिग्गज अनिल कुंबले की जगह लेंगे, जिनका अनुबंध बढ़ाया नहीं गया था, क्योंकि उनके तीन साल के कार्यकाल में टीम प्लेऑफ में पहुंचने में असफल रही थी.
इंग्लैंड को जिताया था वर्ल्ड कप
ट्रेवर बेलिस की कोचिंग में 2019 में इंग्लैंड टीम ने पहली बार 50 ओवर्स के वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया था. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जब 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था, तब ट्रेवर बेलिस टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे.
बेलिस वर्ल्ड जीतने के बाद 2019 आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कोच बने थे. उन्होंने एक दशक पहले बिग बैश लीग (BBL) के पहले सीजन में सिडनी सिक्सर्स को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई था. बेलिस शैफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के भी कोच रह चुके हैं.
बतौर कोच कुंबले का नहीं दिखा जलवा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









