
Trevor Bayliss Punjab Kings: पंजाब किंग्स के कोच बनेंगे ट्रेवर बेलिस, इंग्लैंड को जिता चुके हैं वर्ल्ड कप
AajTak
ट्रेवर बेलिस पंजाब किंग्स (PBKS) के नए हेड कोच बनने जा रहे हैं. बेलिस भारत के महान क्रिकेटर अनिल कुंबले की जगह लेंगे जिनका अनुबंध नहीं बढ़ाया गया था क्योंकि उनके तीन साल के कार्यकाल में टीम प्लेऑफ में पहुंचने में असफल रही थी. 59 साल के बेलिस इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेड कोच रह चुके हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) को नया हेड कोच मिलने जा रहा है. विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस यह भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए हैं. 59 साल के बेलिस इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच रह चुके हैं. अब पंजाब किंग्स को उम्मीद है कि ट्रेवर बेलिस टीम के खिताबी सूखे को खत्म करने में सफल होंगे.
इंग्लैंड को जिताया था वर्ल्ड कप
ट्रेवर बेलिस की कोचिंग में साल 2019 में इंग्लैंड ने पहली बार 50 ओवर्स के वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया था. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जब 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था, तब ट्रेवर बेलिस टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे. ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले बेलिस भारत के महान क्रिकेटर अनिल कुंबले की जगह लेंगे जिनका अनुबंध बढ़ाया नहीं गया था क्योंकि उनके तीन साल के कार्यकाल में टीम प्लेऑफ में पहुंचने में असफल रही थी.
कुंबले की कोचिंग का नहीं दिखा जलवा
अनिल कुंबले के कार्यकाल में पंजाब किंग्स ने 42 मैचों में भाग लिया जिसमें उसे 18 मैचों में जीत मिली. वहीं 22 मैचों में पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा और दो गेम बराबरी पर छूटे. 2020 के सीजन से लेकर अबतक सनराइजर्स हैदराबाद के बाद आईपीएल में किसी भी टीम के लिए यह दूसरा सबसे खराब जीत-हार अनुपात है.
आईपीएल के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'पंजाब टीम ने ट्रेवर बेलिस के साथ करार करने का फैसला किया है जो इस भूमिका में सर्वश्रेष्ठ हैं और उनका रिकॉर्ड भी इसे बयां करता है. मैनेजमेंट उम्मीद कर रहा है कि टीम उनके मार्गदर्शन में खिताब जीते. उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट पर जल्द ही साइन किए जाएंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









