
Trent Boult: ट्रेंट बोल्ड अब संन्यास लेने की तैयारी में? न्यूजीलैंड बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हुए बाहर
AajTak
वनडे में अभी नंबर-1 की पोजिशन पर काबिज न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बोल्ट ने अप्रत्यक्ष रूप से ब्रेक लिया है या फिर वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का मन बना चुके हैं. बोल्ट ने 78 टेस्ट में 317 और 93 वनडे में 169 विकेट लिए हैं.
Trent Boult: क्रिकेट फैन्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज और वनडे में अभी नंबर-1 की पोजिशन पर काबिज ट्रेंट बोल्ट शायद अब संन्यास लेने का मन बना रहे हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि वह न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं.
हालांकि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने का फैसला 33 साल के ट्रेंट बोल्ट का ही रहा है. इस पर न्यूजीलैंड बोर्ड ने सहमति बनाई. मगर यहां फैन्स के लिए एक अच्छी खबर यह आई है कि बोल्ट ने संन्यास लेने जैसी बातों से इनकार कर दिया है. उन्होंने यह सब परिवार के साथ समय बिताने और दुनियाभर में क्रिकेट लीग खेलने के लिए किया है.
12 साल देश के लिए क्रिकेट खेलने पर गर्व है
ट्रेंट बोल्ट ने कहा, 'वास्तव में यह फैसला मेरे लिए बेहद मुश्किल था. मेरा सपोर्ट करने के लिए NZC का धन्यवाद. देश के लिए खेलना मेरा बचपन का सपना था. 12 साल देश के लिए खेलने पर गर्व है. मेरा यह फैसला पूरी तरह से पत्नी गर्ट और तीन लड़कों के लिए रहा. परिवार मेरे लिए हमेशा एक प्रेरणा रहा है. मैं क्रिकेट के बाद उन्हें प्राथमिकता देकर बेहतर महसूस करता हूं. '
ब्रेक लेने या संन्यास का मन बना चुके बोल्ट
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी ट्रेंट बोल्ट के इस फैसले के बाद फैन्स से कहा है कि इसका मतलब गलत नहीं लें. यह फैसला उनके करियर का अंत नहीं है. साथ ही न्यूजीलैंड बोर्ड ने कहा कि सेलेक्शन में उन्हीं खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो कॉन्ट्रैक्ट में हैं. ऐसे में यह कयास लगाए जा सकते हैं बोल्ट ने अप्रत्यक्ष रूप से कुछ समय का ब्रेक लिया है या फिर वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का मन बना चुके हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








