
Travis Head, ICC Player of The Month: वर्ल्ड कप फाइनल के शतकवीर ट्रेविस हे़ड को मिला ICC का ये बड़ा अवॉर्ड, शमी-मैक्सवेल चूके
AajTak
ट्रेविस हेड ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में 137 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. अब आईसीसी की ओर से ट्रेविस हेड को बड़ा अवॉर्ड मिला है. हेड ने भारत के मोहम्मद शमी और हमवतन ग्लेन मैक्सवेल को पछाड़ा.
ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीता था. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को छह विकेट से पराजित किया था. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत के हीरो ट्रेविस हेड रहे थे. हेड ने 120 गेंदों पर 137 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया था.
हेड ने शमी-मैक्सवेल को पछाड़ा
अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से ट्रेविस हेड को बड़ा अवॉर्ड मिला है. आईसीसी ने ट्रेविस हेड को नवंबर 2023 के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना है. हेड ने भारत के मोहम्मद शमी और हमवतन ग्लेन मैक्सवेल को पछाड़ा. मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था. वहीं शमी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.
हेड ने अवॉर्ड मिलने की खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'पिछले 12 महीने काफी अविश्वसनीय रहे हैं, जिसका हिस्सा बनना वास्तव में सौभाग्य की बात है. जिस तरह से हमने घरेलू सीजन में खेला है... उसका श्रेय पैट, खिलाड़ियों और स्टाफ को जाता है. मैं भाग्यशाली था कि मेरा हाथ टूटने के बाद भी उन्होंने विश्व कप के लिए मुझ पर भरोसा बनाए रखा.'
हेड कहते हैं, 'मुझे लगा कि मैंने अब तक जितनी भी बल्लेबाजी की है उसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन विश्व कप में रहा. शायद हर टूर्नामेंट से पहले आराम करना महत्वपूर्ण है. इस पुरस्कार से सम्मानित होना एक बड़ा सम्मान है, लेकिन यह एक टीम का प्रयास है. मेरे साथियों के बिना ऐसा नहीं हो पाता. इसलिए इस प्रकार के पुरस्कार उनके लिए भी उतने ही हैं, जितने मेरे हैं.'
ट्रेविस हेड का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








