
Test Team India: ऋद्धिमान साहा पर सबका फोकस, टीम से बाहर हुए बाकी तीन सीनियर्स का क्या होगा?
AajTak
विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को इस टीम में जगह नहीं मिले, जिसके बाद उन्होंने कई तरह के सवाल खड़े किए. हालांकि, इस सीरीज़ से अबकी बार टीम मैनेजमेंट ने बदलाव के संकेत भी दिए हैं. क्योंकि सिर्फ साहा ही नहीं बल्कि कुल चार सीनियर्स को टीम से बाहर किया गया है. ऐसे में उन सभी का क्या भविष्य है, नज़र डालिए...
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ को लेकर टीम का ऐलान हुआ, तो काफी हंगामा हुआ. विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को इस टीम में जगह नहीं मिले, जिसके बाद उन्होंने कई तरह के सवाल खड़े किए. हालांकि, इस सीरीज़ से अबकी बार टीम मैनेजमेंट ने बदलाव के संकेत भी दिए हैं. क्योंकि सिर्फ साहा ही नहीं बल्कि कुल चार सीनियर्स को टीम से बाहर किया गया है. ऐसे में उन सभी का क्या भविष्य है, नज़र डालिए...
ईशांत शर्मा: टीम इंडिया के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके ईशांत शर्मा पिछले एक-दो साल से ऑउट ऑफ फॉर्म ही चल रहे हैं. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर के उदय के बाद से ईशांत शर्मा कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं. बढ़ती उम्र, फिटनेस भी उनके लिए चिंता का विषय बनी है.
यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट ने अब भविष्य की सोचना शुरू कर दिया है, इसलिए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ में उनका चयन नहीं हुआ. ईशांत शर्मा भारत के लिए 105 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें 311 विकेट उनके नाम हैं. ईशांत शर्मा ने पहले रणजी ट्रॉफी से अपना नाम वापस लिया था, लेकिन जब वह आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिके तब उन्होंने अपना विचार बदल लिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









