
Team India World Cup 2023: वर्ल्ड कप में तोड़फोड़ मचाएंगे तिलक वर्मा और ईशान किशन! कट सकता है संजू सैमसन और सूर्यकुमार का पत्ता!
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 इसी साल भारत की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर के बीच खेला जाएगा. इसके लिए जल्द ही भारत की कोर टीम का ऐलान हो सकता है. हाल ही में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज जीती है. हालांकि टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी. इस सीरीज में दो ऐसे प्लेयर मिले हैं, जो वर्ल्ड कप में एंट्री कर सकते हैं...
Team India World Cup 2023: इसी साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को भारतीय जमीन पर होगा. भारतीय टीम को इस मेगा इवेंट से पहले एशिया कप भी खेलना है. हाल ही में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज जीती है. हालांकि टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी.
इसी वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम दो धांसू खिलाड़ी तिलक वर्मा और ईशान किशन ने अपने बल्ले से धमाल मचाया था. इसी प्रदर्शन के दम पर इन दोनों को वर्ल्ड कप और एशिया कप में एंट्री मिल सकती है.
विंडीज दौरे से मिले ये दो शानदार प्लेयर
भारत का वेस्टइंडीज दौरा समाप्त हो गया है. इस दौरे पर भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के लिहाज से कई सवालों के जवाब तलाशने थे. जैसे बैकअप ओपनर, मिडिल ऑर्डर की गुत्थी सुलझाना. मगर इन सवालों के जवाब मिलने के बजाय और मामले उलझ गए हैं. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली.
टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने काफी निराश किया. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अपनी पोजीशन के साथ न्याय नहीं कर सका. वहीं वनडे सीरीज में ईशान किशन के अलावा अन्य बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है.
भारतीय टीम में मजबूत मिडिल ऑर्डर की समस्या काफी लंबे समय से चली आ रही है. कोई भी बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर चोट के चलते पिछले कुछ महीनों से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. इनकी गैरमौजूदगी में वनडे फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में खेलने को मौका मिला. मगर दोनों ही बल्लेबाज मौके को भुनाने में नाकाम रहे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









