
Team India Women's T20 World Cup 2023: पाकिस्तानी की शर्मनाक हार, अब वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम
AajTak
आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप 2023 सीजन में इंग्लैंड के खिलाफ 114 रनों से हारकर पाकिस्तान टीम बाहर हो चुकी है. जबकि इस नतीजे के बाद भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना तय हो गया है. जानिए भारतीय महिला टीम का यह बड़ा मैच कब और कहां खेला जाएगा...
Team India Women's T20 World Cup 2023: आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप 2023 सीजन के लिए भारत समेत 3 टीमों ने सेमीफाइनल में एंट्री कर लिया है. ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने टॉप पर और भारतीय टीम ने दूसरे नंबर पर रहते हुए क्वालिफाई किया है. जबकि ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया ने टॉप पर रहते हुए जगह बनाई है. दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीकी टीम ने एंट्री की है.
पाकिस्तान की हार के साथ ही भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तय हो गया है. यह जंग 23 फरवरी को केपटाउन में होगी. पाकिस्तान को उसके आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने 114 रनों से करारी शिकस्त दी है.
चौथी टीम के लिए तीन टीमों के बीच जंग
ग्रुप-2 से दूसरी टीम के लिए न्यूजीलैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच जंग थी. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला गया. इस मैच में अफ्रीकी टीम 10 विकेट से जीत दर्ज कर 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है.
इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के भी बराबर 4-4 पॉइंट्स थे. मगर बेहतर नेट रनरेट के साथ साउथ अफ्रीकी टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. अब साउथ अफ्रीकी टीम का सेमीफाइनल में मुकाबला ग्रुप-2 की टॉपर इंग्लैंड टीम से 24 फरवरी को होगा.
England win by a record margin! That’s quite the way to warm up for the semi-finals 👀 📝: https://t.co/3G0T5FIkxk#ENGvPAK | #T20WorldCup | #TurnItUp pic.twitter.com/T8zzQnaWiT

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









