
Team India warm-up Match: वॉर्मअप मैच में भारत की पकड़ मजबूत, दूसरी पारी में रोहित की जगह इस ओपनर ने की शुरुआत
AajTak
वॉर्मअप मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने लिसेस्टरशायर के खिलाफ पहली पारी में 8 विकेट पर 246 रन बनाकर पारी घोषित की. इसके बाद लिसेस्टरशायर को 244 रनों पर ही समेट दिया...
भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. यहां 23 जून से इंग्लिश क्लब लिसेस्टरशायर के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेला जा रहा है. मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की थी. इसके बाद मैच में दूसरे दिन तक अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 80 रन बनाए. हनुमा विहारी (9) और श्रीकर भरत (31) नाबाद हैं.
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली पारी में 8 विकेट पर 246 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. इसके बाद लिसेस्टरशायर टीम को 244 रनों पर ही समेट दिया. इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी में दो रनों की बढ़त हासिल की थी.
श्रीकर भरत ने रोहित की जगह ओपनिंग
टीम इंडिया अब दूसरी पारी में बैटिंग के लिए मैदान में उतरी है. इस दौरान कप्तान रोहित ने एक एक्सपेरिमेंट किया. उन्होंने अपनी जगह विकेटकीपर बैटर श्रीकर भरत को ओपनिंग भेजा. भरत ने शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत की. दोनों ओपनर ने शानदार शुरुआत दी और टीम इंडिया ने बगैर कोई विकेट गंवाए 13 ओवर में 62 रन बना दिए.
Which Test Cricket 👑 performed the 𝐮𝐥𝐭𝐢𝐦𝐚𝐭𝐞 𝐛𝐚𝐭𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐫𝐢𝐜𝐤 better? 🤔 🏴 - Joe Root - @englandcricket 🇮🇳 - Virat Kohli - @BCCI 🦊 #IndiaTourMatch | #LEIvIND | #TeamIndia pic.twitter.com/8t58tXZUAK
शुभमन गिल फिर बड़ा स्कोर बनाने से चूके

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









