
Team India Test Captain: ‘पंत-राहुल अभी तैयार नहीं, इन दो में से ही चुनें कप्तान’, पूर्व सेलेक्टर का बयान
AajTak
टीम इंडिया इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने की तैयारी में है, लेकिन टेस्ट टीम के नए कप्तान को लेकर मंथन जारी है. पूर्व सेलेक्टर दिलीप वेंगसरकर ने भी अब अपनी राय रखी है.
Team India Test Captain: भारतीय टेस्ट टीम का अगला कप्तान कौन होगा, इसको लेकर लगातार मंथन चल रहा है. विराट कोहली के अचानक कप्तानी छोड़ने के बाद अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं. लेकिन पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि अभी रोहित शर्मा या रविचंद्रन अश्विन में से ही किसी एक को ये जिम्मेदारी देनी चाहिए. एक अंग्रेज़ी अखबार को दिलीप वेंगसरकर ने बताया कि मौजूदा वक्त में गैप को खत्म करने के लिए रोहित या अश्विन को ही कप्तान बनाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य के कप्तान को तैयार किया जा सके. क्योंकि अभी आपको एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जिसके पास अनुभव है. दिलीप वेंगसरकर बोले कि ऋषभ पंत, केएल राहुल या श्रेयस अय्यर को अभी एक साल का वक्त दिया जाना चाहिए और उन्हें तैयार होने दिया जाना चाहिए. ऋषभ पंत ने खुद को साबित जरूर किया है, लेकिन अभी उन्हें अपने शॉट सिलेक्शन पर काम करना होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










