
Team India T20 World Cup Squad Announcement Date: टी20 वर्ल्ड कप के लिए कल होगा टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान 30 अप्रैल को होगा. इसके लिए अहमदाबाद में चयनकर्ताओं की मीटिंग होगी. टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में ही रहेगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुके हैं.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आगाज में होने अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 1 जून से लेकर 29 जून तक खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए सभी 20 देशों को 1 मई तक अपनी टीम घोषित कर लेनी है.
अहमदाबाद में होगी सेलेक्टर्स की मीटिंग
टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है. मगर भारतीय टीम का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है. आज तक को मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान 30 अप्रैल (मंगलवार) को करेगा. इसके लिए अहमदाबाद में चयनकर्ताओं की मीटिंग होगी, जिसके बाद टीम का ऐलान किया जाएगा. टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में ही रहेगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुके हैं.
संजू को भी मिल सकता है मौका
रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली और टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड कप टीम में रहना लगभग तय है. वहीं ओपनर यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह को भी वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिल सकता है. विकेटकीपर बल्लेबाजों की बात करें तो ऋषभ पंत और संजू सैमसन वर्ल्ड कप टीम में हो सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









