
Team India T20 World Cup Coincidence: टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप जीतना तय! इस बार बन रहे ये 2 सुखद संयोग
AajTak
आईसीसी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अब तक दो बार वनडे और एक बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है. इस बार टीम इंडिया के साथ ऐसे दो सुखद संयोग बन रहे हैं, जो दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जिताने के संकेत दे रहे हैं. भारत को इस बार वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है....
Team India T20 World Cup Coincidence: भारतीय टीम अपने मिशन टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. यह मैच मेलबर्न में खेला जाएगा. यदि खिलाड़ियों और फॉर्म के लिहाज से देखें, तो इस बार भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
इस बीच दो ऐसे सुखद संयोग भी बन रहे हैं, जो भारतीय टीम का खिताब जीतने में साथ देते दिखाई दे रहे हैं. यदि इन दोनों संयोग पर नजर डालें, तो फैन्स यह पाएंगे कि इनके हिसाब से इस बार भारतीय टीम का खिताब जीतना लगभग तय होगा. आइए एक नजर डालते हैं, इन दोनों संयोग पर...
7वीं बार का सुखद संयोग
आईसीसी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अब तक दो बार वनडे वर्ल्ड कप और एक बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है. पहला वर्ल्ड कप 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीता था. इसके बाद 6 सीजन तक (1987, 1992, 1996, 1999, 2003 और 2007) टीम इंडिया खाली हाथ रही थी. हालांकि इसी बीच 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन तब हार मिली थी.
फिर टीम इंडिया ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था. तब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे और यह 1983 के बाद 7वां सीजन था. वहीं, धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. अब उसके बाद यह 7वां सीजन है, जो ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है. इस बीच 6 सीजन (2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021) हो चुके हैं. ऐसे में एक बार फिर भारतीय टीम के लिए यह खिताब जीतने का सुनहरा संयोग बन रहा है. हालांकि इस बार होने वाला ये ओवरऑल टी20 वर्ल्ड कप का 8वां सीजन है.
वॉर्म-अप मैचों का भी इत्तेफाक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










