
Team India, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर क्या होगा? कप्तान रोहित ने दिया ये जवाब
AajTak
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच में 60 रनों से जीत हासिल की थी. इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन ने इस मैच में ओपनिंग की. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर भेजा गया.
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के वॉर्म-अप मैच में 60 रनों से जीत हासिल की थी. न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को रेस्ट दिया गया था. वहीं यशस्वी जायसवाल भी बैटिंग के लिए नहीं उतरे. ऐसे में रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन ने इस मैच में भारत के लिए ओपनिंग की. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर भेजा गया.
मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बैटिंग ऑर्डर को लेकर बड़ा बयान दिया. रोहित शर्मा ने कहा है कि भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के लिए अपने बल्लेबाजी क्रम को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया है और बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर भेजने के टीम प्रबंधन के फैसले को ज्यादा तूल नहीं दी जानी चाहिए.
ऋषभ पंत के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर रोहित ने कहा, 'सिर्फ उसे मौका देने के लिए ऐसा किया. हमने अब तक अपनी बल्लेबाजी इकाई को अंतिम रूप नहीं दिया है. यहां तक कि गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. कुल मिलाकर चीजें जिस तरह से हुईं, उससे खुश हूं.'
रोहित ने आगे कहा, 'जिस तरह से चीजें हुईं, उससे मैं काफी खुश हूं. मुकाबले से हमें काफी कुछ वैसा ही मिला जैसा हम चाहते थे. जैसा कि मैंने टॉस के समय कहा था, परिस्थितियों के अनुकूल होना महत्वपूर्ण था. नया वेन्यू, नया मैदान, ड्रॉप-इन पिच- इनसे अनुकूल होना महत्वपूर्ण था और हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया.'
A win in the warm-up game and playing at Nassau County International Cricket Stadium, #TeamIndia members share their thoughts 🙌🙌 WATCH 🎥🔽 - By @RajalArora#T20WorldCuphttps://t.co/bV6F2W1240
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि पिच थोड़ी नरम और मुलायम थी. द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा पोस्ट एक वीडियो में कहा, 'एक अच्छा मुकाबला मिलना बहुत बढ़िया है. बेशक, यह एक अच्छे मैदान की तरह दिखता है. मैदान थोड़ा नरम है और खिलाड़ियों को पैर की मांसपेशियों और पिंडलियों पर इसका असर महसूस हो सकता है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









