
Team India, T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के लिए पहेली बनीं ये 5 चीजें, क्या होगा 'मेन इन ब्लू' का गेम प्लान?
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप अगले साल वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के सिर्फ पांच मैच बचे हैं, लेकिन कुछ सवालों के सवाल अभी तक सुलझे नहीं हैं. सबसे बड़ा सवाल ये है कि टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा...
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप जून के महीने में वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. भारत को अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले सिर्फ पांच टी20 मैच खेलने हैं, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज भी शामिल है. इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का भी आयोजन होना है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी भाग लेंगे.
कौन करेगा टीम इंडिया की कप्तानी?
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर फैन्स के मन में कई सवाल हैं. सबसे बड़ा सवाल ये है कि टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा. रोहित शर्मा भले ही तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के आधिकारिक कप्तान हों, लेकिन उन्होंने एक साल से टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है. रोहित का आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ था. बीसीसीआई सचिव जय शाह से भी जब टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने गोलमटोल जवाब दिया था.
देखा जाए तो पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ज्यादातर मैचों में हार्दिक पंड्या ही टीम इंडिया ने कप्तानी संभाली है. हालांकि हार्दिक फिर से इंजर्ड हो चुके हैं और उनकी फिटनेस सवालों के दायरे में है. फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी कर रहे हैं. इस बात की ज्यादा संभावना है कि रोहित, सूर्या और हार्दिक में से ही किसी एक धुरंधर को टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी दी जाएगी.
टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे विराट कोहली!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









