
Team India T20 World Cup 2022: बाहर होकर भी वर्ल्ड कप में भारतीयों का जलवा, मिलेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड!
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गई. मगर अब भी वर्ल्ड कप में भारतीयों का जलवा कायम है. आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए 9 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है. इसमें टॉप पर दो भारतीय प्लेयर काबिज हैं...
Team India T20 World Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम का इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है. वह खिताब से दो जीत दूर आकर रह गई. यानी सेमीफाइनल में हारकर भारतीय टीम बाहर हो गई. टॉप-4 के इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी.
इस वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी टूर्नामेंट में अब भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम है. खिताब ना सही, लेकिन भारतीय टीम के खाते में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जरूर आ सकता है.
आईसीसी की शॉर्टलिस्ट में टॉप-2 पर भारतीय काबिज
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए 9 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है. इसमें सबसे ऊपर नाम विराट कोहली का है. उनके बाद दूसरे नंबर पर भी सूर्यकुमार यादव काबिज हैं. अब वोटिंग के आधार पर इनमें से किसी एक को ही इस प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए चुना जाएगा. यानी भारत के खाते में यह अवॉर्ड आने की उम्मीद सबसे ज्यादा है.
कोहली ने इस सीजन में 6 मैच खेले, जिसमें 98.66 की शानदार औसत से 296 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 फिफ्टी भी जमाईं. दूसरे नंबर पर काबिज सूर्या ने भी इस वर्ल्ड कप में 6 मैच खेले, जिसमें 59.75 की औसत से 239 रन बनाए. सूर्या ने इस दौरान कुल 3 अर्धशतक जमाए.
तीसरे-चौथे नंबर पर पाकिस्तानी प्लेयर्स ने भी दावा ठोका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










