
Team India T20 World Cup 2022: खिलाड़ी कम, सपोर्ट स्टाफ ज्यादा... टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना भारतीय टीम में कैसी ये पहेली?
AajTak
इस बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की है. साथ ही चार प्लेयर्स को स्टैंडबाय में रखा गया है. जबकि वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाली भारतीय टीम में सिर्फ 14 ही खिलाड़ी नजर आए. उनसे ज्यादा तो सपोर्ट हैं. ऐसे में जानिए इस टीम में क्या गड़बड़झाला क्या है...
Team India T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है. यहां टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेलना है. इससे पहले टीम को 4 प्रैक्टिस मैच भी खेलने हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की एक फोटो भी शेयर की है. इसमें सभी खिलाड़ी, कोच और स्टाफ सूट-बूट में नजर आ रहे हैं. बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा, 'पिक्चर परफेक्ट. टी20 वर्ल्ड कप हम आ रहे हैं.'
फोटो में कुछ गड़बड़झाला नजर आया?
मगर इस फोटो में फैन्स को कुछ गड़बड़झाला नजर आ रहा है. बीसीसीआई ने जो फोटो शेयर की, उसमें एक बात नोटिस की गई है कि इसमें खिलाड़ी कम और स्टाफ के लोग ज्यादा नजर आ रहे हैं. इस फोटो में कप्तान रोहित शर्मा समेत सिर्फ 14 ही खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जबकि स्टाफ में कोच राहुल द्रविड़ समेत 16 लोग नजर आ रहे हैं.
बता दें कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की है. साथ ही चार प्लेयर्स को स्टैंडबाय में रखा गया है. मगर इसी बीच अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
कहां हैं चारों स्टैंडबाय प्लेयर?
यही वजह है कि फोटो में सिर्फ 14 ही खिलाड़ी नजर आ रहे हैं और यही प्लेयर ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए हैं. बुमराह के रिप्लेसमेंट का अभी ऐलान नहीं किया गया है. जबकि स्टैंडबाय प्लेयर श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी हैं. इनमें से श्रेयस, रवि और दीपक साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









