
Team India T20 World Cup: 2007 के टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थे दो प्लेयर, अब फिर बदलेंगे भारत की किस्मत!
AajTak
भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब जीता था. भारतीय टीम अब 15 साल बाद एक बार फिर इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में 'मेन इन ब्लू' को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारने के बाद सुपर-12 स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था.
दिनेश कार्तिक का टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल होना किसी कहानी से कम नहीं है. साल 2021 में दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के मुकालों के दौरान कमेंट्री कर रहे थे. लेकिन इस साल वह भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरने वाले हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक के टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड में जगह बनाने पीछे उनकी कठिन परिश्रम का अहम योगदान है.
आईपीएल के जरिए की टीम में वापसी
37 साल के कार्तिक ने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए सनसनीखेज प्रदर्शन के दम पर भारत टीम में फिर से जगह बनाई थी. इसके बाद वह मिले मौकों को भुनाने में नियमित रूप से सफल रहे. वैसे एशिया कप में कार्तिक को ज्यादा मौके नहीं मिले जिसपर काफी सवाल खड़े हुए क्योंकि उनकी जगह प्लेइंग-11 में शामिल ऋषभ पंत लगातार फ्लॉप हो रहे थे. अब शायद टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दिनेश कार्तिक बतौर विकेटकीपर टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद हो सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2007 में खेले थे रोहित-कार्तिक
दिनेश कार्तिक दूसरी बार किसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पार्ट होने जा रहे है. इससे पहले कार्तिक उस टी20 टीम का हिस्सा थे जिसने 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में पहला विश्व कप जीता था. हालांकि कार्तिक को उस वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला नहीं खेलने को मिला था. 2007 के टी20 में कार्तिक के अलावा रोहित शर्मा भी भारतीय टीम में थे. 15 साल बाद एक बार फिर रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक टी20 वर्ल्ड कप में साथ खेलते दिखाई देने वाले हैं.
दोनों खिलाड़ियों को देना होगा अपना बेस्ट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









