
Team India T20 Squad: हार्दिक, सूर्या नहीं हुए फिट तो कौन बनेगा टी20 टीम का कप्तान?
AajTak
टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगा ये सबसे बड़ा सवाल है. हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव इंजर्ड हैं. इन दोनों खिलाड़ियों के इस टी20 सीरीज से बाहर रहने की पूरी संभावना है.
साउथ अफ्रीका दौरे की समाप्ति के बाद अब भारतीय टीम को अपने घर में मुकाबले खेलने हैं. भारतीय टीम सबसे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. फिर उसे इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारत-अफगानिस्तान की टी20 सीरीज 11 जनवरी से शुरू हो रही है. वहीं भारत-इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से खेली जानी है.
अफगानिस्तान के खिलाफ कौन होगा कप्तान?
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगा ये सबसे बड़ा सवाल है. कप्तानी के दावेदार हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव इंजर्ड हैं. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के इस टी20 सीरीज से बाहर रहने की पूरी संभावना है. इन दोनों खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने चयनकर्ताओं के लिए दुविधा खड़ी कर दी है. चयनकर्ता इस बात को लेकर ऊहापोह की स्थिति में हैं कि टी20 विश्व कप के मद्देनजर आगामी पांच महीनों पर ध्यान केंद्रित किया जाए या भविष्य को देखते हुए युवा खिलाड़ी को कप्तानी के लिए तैयार किया जाए.
🗣️🗣️ We can take a lot of pride from this series.#TeamIndia Captain Rohit Sharma talks about the importance of bouncing back hard and winning their first ever Test in Cape Town 👌👌#SAvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/JFB5wr27xs
क्रिकबज के मुताबिक चयनकर्ताओं के लिए यह आसान फैसला नहीं रहने वाला है. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बीसीसीआई को बता दिया है कि वे टी20 में चयन के लिए उपलब्ध हैं. रोहित-कोहली ने 2022 के विश्व कप के बाद से एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. रोहित वापसी करते हैं तो इसका मतलब ये होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया खेलेगी.
वर्ल्ड कप में शानदार रही रोहित की कप्तानी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








