
Team India Squad T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की क्या होगी बेस्ट प्लेइंग-11... ओपनर, बॉलर और ऑलराउंडर का ऐसा होगा कॉम्बिनेशन
AajTak
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में अनुभवी प्लेयर्स साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी तवज्जो दी गई है. टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में 15 खिलाड़ी चुने गए हैं, लेकिन मैच में तो 11 खिलाड़ी ही भाग लेंगे. ऐसे में प्लेइंग-11 चुुनना आसान काम नहीं होगा...
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है. मंगलावर (30 अप्रैल) को अजीत अगरकर की अगुवाई में चयनकर्ताओं की बैठक के बाद भारतीय टीम का ऐलान हुआ. आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. वहीं हार्दिक पंड्या के कंधों पर उप-कप्तानी की जिम्मेदारी होगी.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वॉड में 15 खिलाड़ी चुने गए हैं, लेकिन मैच में तो 11 खिलाड़ी ही भाग लेंगे. ऐसे में बेस्ट प्लेइंग-11 चुुनना भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए आसान काम नहीं होगा. स्क्वॉड में रोहित और विराट कोहली के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव भी हैं. इसका का मतलब है कि भारत के पास टॉप-4 में ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आमतौर पर गेंदबाजी/विकेटकीपिंग नहीं करते हैं. इसके बाद लोअर-मिडिल ऑर्डर में सिर्फ दो स्लॉट बचता है, जिसमें एक स्लॉट विकेटकीपर के लिए फिक्स रहेगा.
Presenting #TeamIndia for the ICC Men's T20 World Cup to be hosted in the West Indies and USA! pic.twitter.com/6NoFJBMOjT
इस बात की पूरी संभावना है कि टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे. वहीं विराट कोहली तीसरे और सूर्यकुमार यादव चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे. जबकि ऋषभ पंत को प्लेइंग-11 में संजू सैमसन के ऊपर तवज्जो मिलने की संभावना दिख रही है और वह पांचवें नंबर पर उतरेंगे. ऋषभ बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो भारत को लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन का भी ऑप्शन देगा.
क्या शिवम दुबे बना पाएंगे प्लेइंग-11 में जगह?
इसके बाद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिनिशर के रूप में उतर सकते हैं. शिवम दुबे भी स्क्वॉड में हैं, लेकिन उन्हें फिट करने के लिए या तो यशस्वी को ड्रॉप करना होगा या हार्दिक को बाहर बैठाना पड़ेगा. चूंकि हार्दिक को उप-कप्तान बनाया गया है, ऐसे में इस बात की ज्यादा संभावना है कि उन्हें ही चांस मिले. खैर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे में जिन्हें भी चांस मिलेगा, उनका रोल काफी अहम होगा. इन दोनों में से जो भी प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे, उन्हें कुछ ओवर गेंदबाजी भी करनी होगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









