
Team India Squad IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धवन होंगे कप्तान, कोहली-रोहित को आराम
AajTak
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है. धवन ने विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम की कप्तानी थी.
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है. टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी हिस्सा नहीं हैं जिन्हें आराम दिया गया है. खास बात यह है कि तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी अरसे बाद टीम में लौटे हैं.
शिखर धवन ने अपनी कप्तानी में हाल ही में भारत को एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज पर 3-0 से जीत दिलाई, जहां रोहित, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया था. ऐसा लगता है कि चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए भी उसी पैटर्न का अनुसरण किया है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे के लिए भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.
राहुल त्रिपाठी भी टीम में
राहुल त्रिपाठी को भी टीम में शामिल किया गया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर मौका मिलता है तो वह कैसा प्रदर्शन करते हैं. उधर दीपक चाहर की वापसी का मतलब है कि यह खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हो गया है. चाहर के लिए अपनी फिटनेस साबित करने के लिए यह अहम सीरीज होगी. वह एशिया कप भी खेलने की उम्मीद कर रहे होंगे, ताकि वह विश्व कप के लिए टीम में जगह पाने का दावा कर सकें. गौरतलब है कि चोट के कारण दीपक चाहर आईपीएल 2022 के पूरे सीजन से बाहर हो गए थे.
सुंदर की भी वापसी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









