
Team India Squad for World Cup 2023: सूर्यकुमार और केएल राहुल की वर्ल्ड कप में जगह पक्की नहीं! इन खिलाड़ियों के लिए अब भी उम्मीद
AajTak
इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. चोट के बाद लौटे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव को भी टीम में जगह मिली है. राहुल ने चोट के बाद कोई मैच नहीं खेला है. ऐसे में सेलेक्शन को लेकर तरह-तरह के सवाल भी उठने लगे.
Team India Squad for World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के नेतृत्व में चुनी गई भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर तरह-तरह के सवाल भी उठने लगे.
भारतीय स्क्वॉड में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को भी जगह मिली है. राहुल चोट से ठीक होकर लौटे हैं. उन्हें एशिया कप में भी चुना गया, लेकिन वो चोट के बाद एक भी मैच नहीं खेल सके. उन्हें बगैर मैच खिलाए ही वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किया गया है.
खराब प्रदर्शन के बावजूद सूर्या को मौका
ऐसे में सवाल उठना लाजमी हैं. दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव हैं, जिनका वनडे में बेहद खराब रिकॉर्ड है. वो लगातार तीन मैचों में गोल्डन डक (पहली बॉल) पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना चुके हैं. इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह मिली है. मगर यहां फैन्स को बता दें कि इन दोनों ही खिलाड़ियों की जगह अब भी पक्की नहीं समझी जा सकती है.
दरअसल, माजरा यह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुताबिक, वर्ल्ड कप के लिए सभी 10 देशों को अपनी टीमें 5 सितंबर तक घोषित करना था. सभी ने ऐसा किया भी. मगर आईसीसी ने इन सभी देशों को 28 सितंबर तक बदलाव की मंजूरी भी दी है.
इस तारीख तक हो सकता है टीम में बदलाव

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









