
Team India Squad for World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए आज होगा भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज ही अपनी टीम का ऐलान करेगा. श्रीलंका के कैंडी शहर में बीसीसीआई की मीटिंग होगी. उसके बाद भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे बीसीसीआई अपनी टीम का ऐलान करेगा. टीम में इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह...
Team India Squad for World Cup 2023: भारत की मेजबानी में इसी साल 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होना है. टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुताबिक, सभी 10 देशों को 5 सितंबर तक वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम घोषित करना है.
ऐसे में आज टीमें घोषित करने की आखिरी तारीख है. मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज ही अपनी टीम ऐलान करने का फैसला किया है. बीसीसीआई एक मीटिंग के बाद भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे अपनी टीम का ऐलान करेगा.
28 सितंबर तक टीम में बदलाव कर सकेंगे
बीसीसीआई की यह मीटिंग श्रीलंका के कैंडी शहर में होगी. बता दें कि इस समय भारतीय टीम श्रीलंका में ही एशिया कप खेल रही है. बीसीसीआई वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर सकता है. इसमें 28 सितंबर तक बगैर आईसीसी की मंजूरी के बदलाव की गुंजाइश रहेगी. इसके बाद आईसीसी की मंजूरी के बाद ही बदलाव कर सकेंगे.
भारतीय बोर्ड 15 सदस्यीय टीम के साथ 2 प्लेयर बतौर रिजर्व रख सकता है. यह रिजर्व प्लेयर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिन ऑलराउंडर तिलक वर्मा हो सकते हैं.
पाकिस्तानी दर्शकों ने भारत के खिलाफ लगाए नारे, गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










