
Team India Squad For South Africa T20 Series: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा, मयंक यादव बाहर, रमनदीप सिंह की एंट्री
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रमनदीप सिंह और तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक की एंट्री हुई. दोनों खिलाड़ियों को पहली बार भारत की सीनियर टीम में जगह मिली.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने (नवंबर) होने वाली चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार करेंगे. साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम अपना पहला टी20 मैच 8 नवंबर को डरबन में खेलेगी. इसके बाद टीमें 10 नवंबर को होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए गकेबरहा जाएंगी. फिर सेंचुरियन (13 नवंबर) और जोहानिसबर्ग (15 नवंबर) में बाकी के दो मैच खेले जाएंगे.
मयंक यादव और शिवम दुबे टीम में शामिल नहीं
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रमनदीप सिंह और तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक की एंट्री हुई. दोनों खिलाड़ियों को पहली बार भारत की सीनियर टीम में जगह मिली है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को भी टीम में शामिल किया गया है. हालांकि तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे इंजरी के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऑलराउंडर रियान पराग भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.
🚨 NEWS 🚨 Squads for India’s tour of South Africa & Border-Gavaskar Trophy announced 🔽#TeamIndia | #SAvIND | #AUSvIND pic.twitter.com/Z4eTXlH3u0
साउथ के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, यश दयाल.
भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल (2024) 8 नवंबर- पहला टी20, डरबन 10 नवंबर- दूसरा टी20, गकेबरहा 13 नवंबर- तीसरा टी20, सेंचुरियन 15 नवंबर- चौथा टी20, जोहानिसबर्ग

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









