
Team India Squad Announcement: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान... रोहित शर्मा को टेस्ट की कमान, सूर्या और राहुल को भी बड़ी जिम्मेदारी
AajTak
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत को तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. तीनों ही फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान बनाए गए हैं. सूर्यकुमार यादव टी20, केएल राहुल वनडे और रोहित शर्मा टेस्ट के कप्तान होंगे.
Team India for South Africa Tour 2023: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने गुरुवार (30 नवंबर) को दिल्ली में तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत को तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. टी20 की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, वहीं केएल राहुल वनडे सीरीज के लिए कमान संभालेंगे. टेस्ट टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बोर्ड से अनुरोध किया कि वो टी20 और वनडे में नहीं खेलेंगे. वहीं मो. शमी फिलहाल चिकित्सा उपचार से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है.
वनडे टीम में संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है. रजत पाटीदार को भी नए चेहरे के रूप में टीम में शामिल किया गया है. युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन को यह बड़ा मौका मिला है. वहीं वनडे टीम में शुभमन गिल को मौका नहीं मिला है.
वहीं टेस्ट टीम से केएस भरत की छुट्टी कर दी गई है. अब टेस्ट टीम में स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन हैं. टेस्ट टीम के उपकप्तान अब जसप्रीत बुमराह होंगे.
टी20 की कप्तानी में एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव पर विश्वास जताया गया है. वहीं उपकप्तान रवींद्र जडेजा होंगे. यानी रवींद्र जडेजा को पहली बार एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. खास बात यह है ऋतुराज गायकवाड़ तीनों फॉर्मेट में शामिल किए गए हैं.
टेस्ट मैच में कप्तान रोहित, उपकप्तान बुमराह2 टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा. केएल राहुल बने वनडे टीम के कप्तान
3 वनडे के लिए भारत की टीम: ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर. सूर्या को मिली टी20 की कप्तानी, रवींद्र जडेजा उपकप्तान 3 टी20 मैचों के लिए भारत की टीम: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर , रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









