
Team India Squad Announcement: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला का ऐलान, इन्हें मिली जगह
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ तीन-तीन मैचों की वनडे एवं टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है. खास बात यह है कि वनडे टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की वापसी हुई है. अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है.
इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवर्स की सीरीज के भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) ने शुक्रवार को टी20 और वनडे टीम का ऐलान किया. भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं. 10 सितंबर को पहले टी20 मैच के साथ दौरे की शुरुआत होगी.
झूलन गोस्वामी की वापसी
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम में नगालैंड की युवा खिलाड़ी किरण नवगिरे को जगह मिली है. नवगिरे टी20 टीम का हिस्सा होने जा रही हैं. वहीं अनुभवी झूलन गोस्वामी और जेमिमा रोड्रिग्स ने भी एकदिवसीय टीम में वापसी की है. झूलन गोस्वामी इस साल हुए 50 ओवर्स के विश्व कप के बाद से क्रिकेटिंग एक्शन से दूर थीं.
इस महीने की शुरुआत में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी होगी. वैसे भी अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है.
ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल
इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टी20 10 सितंबर को डरहम के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. इसके बाद अगले दो मैच डर्बी और ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में क्रमशः 13 और 15 सितंबर को खेले जाएंगे. जहां तक वनडे सीरीज का सवाल है, तो पहला मुकाबला 18 सितंबर को होव के सेंट्रल काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. वही अगले दो मुकाबलों का आयोजन कैंटरबरी और लॉर्ड्स में क्रमश: 21 और 24 सितंबर को होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









