
Team India Squad Announced for Sri Lanka Tour: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, T20 में हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को मिली कप्तानी
AajTak
Indian Squad Announced for Sri Lanka Tour: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में जिम्बाब्वे को उसके घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया है. अब भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. बतौर कोच गौतम गंभीर का यह पहला दौरा रहेगा.
India Squad Announced for Sri Lanka Tour: जिम्बाब्वे को उसी के घर में हराने के बाद अब भारतीय टीम का अगला मिशन श्रीलंका दौरा है. इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इन दोनों ही सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया है. टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है.
श्रीलंका दौरे के लिए शुभमन गिल को बड़ा तोहफा मिला है. उन्हें दोनों वनडे और टी20 सीरीज में उपकप्तानी सौंपी गई है. यानी पंड्या का उपकप्तानी से भी पत्ता साफ हो गया है. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वनडे टीम में वापसी हुई है. रियान पराग को भी दोनों सीरीज में मौका दिया गया है.
नए हेड कोच गौतम गंभीर का यह पहला दौरा
बता दें कि भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर का भी यह पहला दौरा रहेगा. पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर अब अपने नए रोल के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. उन्हें हाल ही में BCCI ने भारतीय टीम का नया हेड कोच बनाया है. गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ली है, जिनका कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो गया है.
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में जिम्बाब्वे को उसके घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया है. इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले महीने यानी जून में टी20 वर्ल्ड कप जीता था.
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









