
Team India Squad Announced for England Series: तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान... कोहली ने फिर लिया ब्रेक, जडेजा-राहुल की वापसी
AajTak
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी 3 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. फिलहाल, शुरुआती 2 मैचों के बाद यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से खेला जाएगा. यह मैच राजकोट में होगा.
Team India Announced for England Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी 3 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. फिलहाल, शुरुआती 2 मैचों के बाद यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.
टीम सेलेक्शन की सबसे बड़ी ये है कि विराट कोहली बाकी के तीन मैचों के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से बाकी मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. बीसीसीआई कोहली के फैसले का पूरा सम्मान और समर्थन करता है.
आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्ममद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से खेला जाएगा. यह मैच राजकोट में होगा. इसके बाद चौथा मुकाबला रांची में होना है. सीरीज का यह चौथा मैच 23 फरवरी से खेला जाएगा. जबकि सीरीज का आखिरी और पांचवां टेस्ट मुकाबला 7 मार्च से खेला जाएगा. यह मुकाबला धर्मशाला में होना है.
भारत Vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
1st टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद (इंग्लैंड 28 रन से जीता) 2nd टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम (भारत 106 रन से जीता) 3rd टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट 4th टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची 5th टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









