
Team India Squad: 'सही टीम चुनना...', चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा को इस भारतीय दिग्गज ने दिया अहम सुझाव
AajTak
टी20 विश्व कप 2022 में अब तीन महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन भारत अबतकअपनी बेस्ट इलेवन नहीं खोज पाया है. आगामी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पर खास निगाहें रहने वाली हैं. पिछले साल टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते वह सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी.
1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य कृष्णमाचारी श्रीकांत ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी बात कही है. श्रीकांत ने अपने पूर्व टीममेट और मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा से इस साल के टी20 विश्व कप के लिए 'सही' टीम चुनने का आग्रह किया है. श्रीकांत ने ये भी कहा कि यदि चेतन शर्मा को किसी सलाह की आवश्यकता है तो वह उन्हें फोन घुमाने के लिए स्वतंत्र हैं.
भारत को सही कॉम्बिनेशन की तलाश
टी20 विश्व कप में तीन महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन भारत अपनी बेस्ट इलेवन अबतक नहीं खोज पाया है. इस साल हुए वनडे और टी20 सीरीज में भारतीय टीम अलग-अलग कप्तानों के अंदर खेलने उतरी है. साथ ही इस दौरान युवा खिलाड़ियों को काफी चांस मिला है, जो प्रभावशाली प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं के लिए चीजें और मुश्किल हो गई हैं.
श्रीकांत ने फैन कोड से कहा, 'चेतू (चेतन) अब सही टीम का चयन करना. अगर आपको कोई सलाह चाहिए, तो मुझे कॉल करें. रवि शास्त्री को भी कॉल कर सकते है. हम दोनों आपको अच्छा मार्गदर्शन (Guidance) दे सकते हैं. चयनकर्ता जो यह प्रयोग वह कर रहे हैं वह बिल्कुल ठीक है, लेकिन एशिया कप से उन्हें सही टीम चुनना होगा.'
टी20 वर्ल्ड कप में अब ज्यादा समय नहीं
चयनकर्ताओं के पास ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को अंतिम रूप देने का समय अब नजदीक आ चुका है. उनके पास अब अगले महीने होने वाले वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टी 20 और एशिया कप हैं. साथ ही सितंबर-अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का भारत दौरा होना है. एशिया कप 2022 में स्टार प्लेयर विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भारत की टीम में वापसी आने की संभावना है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








