
Team India Squad: रोहित-कोहली की वापसी तय, सूर्या-हार्दिक बाहर... अफगानिस्तान-ENG सीरीज के लिए जल्द होगा टीम का ऐलान
AajTak
भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. फिर उसे इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी भाग लेना है. अब भारतीय टीम सेलेक्शन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है.
साउथ अफ्रीका टूर की समाप्ति के बाद अब भारतीय टीम का घरेलू सीजन शुरू हो रहा है. भारतीय टीम सबसे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. फिर उसे इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से महत्वपूर्ण है. वहीं इंग्लैंड के विरुद्ध सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के नजरिए से काफी अहम है.
टीम सेलेक्शन को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए शुक्रवार (5 जनवरी) को टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से होनी है. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ-साथ दो अन्य चयनकर्ता शिवसुंदर दास और सलिल अंकोला फिलहाल केपटाउन में हैं.
Starting the New Year with a historic Test win at Newlands 👌👌 📽️ Relive all the moments here 🔽#TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/xbpMGBXjxR
अब भारतीय टीम सेलेक्शन को लेकर कुछ बड़ी जानकारी सामने आ रही है. अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वे टी20 में चयन के लिए उपलब्ध हैं. रोहित-कोहली ने 2022 के विश्व कप के बाद से एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.
हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में इस बात की पूरी संभावना बन रही है कि रोहित शर्मा अफगानिस्तान सीरीज के जरिए टी20 इंटरनेशनल में वापसी करेंगे. वहीं विराट भी अरसे बाद टी20 सेटअप में लौटेंगे. रोहित की वापसी का मतलब ये हुआ कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया खेलेगी. बता दें कि रोहित तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के आधिकारिक कप्तान हैं, ये अलग बात है कि उन्होंने एक साल से कोई टी20 मैच नहीं खेला है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








