
Team India Squad: टीम इंडिया में बिहार के इस 'स्विंग एक्सप्रेस' को मौका, मिला जन्मदिन का खास तोहफा
AajTak
दीपक चाहर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से हट गए हैं. चाहर की जगह तेज गेंदबाज आकाश दीप को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. आकाश दीप का जन्म बिहार के रोहतास जिले में हुआ था.
साउथ अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज दीपक चाहर वनडे सीरीज से हट गए हैं. वहीं मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने एक ट्ववीट कर पूरे मामले की जानकारी दी. BCCI ने बताया कि चाहर ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि चाहर फैमिली मेडिकल इमरजेंसी के कारण आगामी वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. वहीं शमी को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने टेस्ट सीरीज खेलने की मंजूरी नहीं दी है.
इस खिलाड़ी को मिला जन्मदिन का तोहफा
अब दीपक चाहर की जगह आकाश दीप को वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है. 27 साल के आकाश दीप ने भारत के लिए अबतक कोई मैच नहीं खेला है. हालांकि वह हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय टीम के सदस्य थे. आकाश नई और पुरानी दोनों गेंदों से ही स्विंग हासिल करने की क्षमता रखते हैं. वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हैं. आकाश ने 15 दिसंबर को ही अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. अब ठीक एक दिन बाद बीसीसीआई ने उन्हें बर्थडे का खास तोहफा दिया.
🚨 NEWS 🚨 Deepak Chahar withdrawn from the ODI series; Mohd. Shami ruled out of the Test series. Details 🔽 #TeamIndia | #SAvIND https://t.co/WV86L6Cnmt pic.twitter.com/oGdSJk9KLK
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप का जन्म साल 1996 में बिहार के रोहतास जिले में हुआ था. आकाश दीप के पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेटर बने, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के बाद आकाश ने क्रिकेटर बनने की ठान ली. उस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल ने उनपर काफी प्रभाव डाला था. उस दौर में आकाश दीप के गांव में बिजली और पानी की काफी समस्या थी. ऐसे में उन्होंने भाड़े पर जेनरेटर लेकर फाइनल मुकाबले का आनंद लिया था.
कोहली के बड़े फैन हैं आकाश दीप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








