
Team India Squad: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें स्क्वॉड
AajTak
ऑस्ट्रेलिया एवं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इन दोनों सीरीज के लिए तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और दीपक चाहर की टीम में वापसी हुई है. भारत को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन मैचों की सीरीज खेलनी है.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया एवं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इन दोनों सीरीज के लिए मोहम्मद शमी और दीपक चाहर की टीम में वापसी हुई है. गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए मोहम्मद शमी और दीपक चाहर को मुख्य स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है.
खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए अर्शदीप सिंह टीम में शामिल नहीं हैं. वहीं साउथ अफ्रीका सीरीज में हार्दिक पंड्या स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं. बीसीसीआई के मुताबिक हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान कंडीशनिंग संबंधित वर्क के चलते एनसीए को रिपोर्ट करेंगे, जिसके चलते इन तीनों को एक-एक सीरीज के लिए आराम मिला है.
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मो. शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.
ऐसा है भारत का होम शेड्यूल
भारत ऑस्ट्रेलिया से मोहाली (20 सितंबर), नागपुर (23 सितंबर) और हैदराबाद (25 सितंबर) में टी20 मुकाबला खेलेगा. फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम (28 सितंबर) में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. वहीं, गांधी जयंती के अवसर पर गुवाहाटी में दूसरा (2 अक्टूबर) और इंदौर (4 अक्टूबर) में तीसरा एवं आखिरी टी20 मैच का आयोजन होगा. बाद में भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैच भी खेलेगा, जिसके लिए टीम की घोषणा बाद में होनी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









