
Team India Squad: अफगानिस्तान सीरीज के लिए आज BCCI की मीटिंग! कोहली-रोहित को लेकर खत्म होगा सस्पेंस
AajTak
भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए अबतक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है. इस टी20 सीरीज को लेकर फैन्स के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगा.
साउथ अफ्रीका दौरे की समाप्ति के बाद अब भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में केवल चार दिन बचे हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने अबतक स्क्वॉड फाइनल नहीं किया है. पिछले दो दिनों से ही टीम चयन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है.
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान सीरीज के लिए रविवार (7 जनवरी) को भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है. टीम सेलेक्शन के लिए अजीत अगरकर की अगुवाई में चयनकर्ताओं की बैठक मुंबई में होगी, इसमें बीसीसीआई सचिव जय शाह भी मौजूद रह सकते हैं. अगरकर साउथ अफ्रीका से मुंबई लौट चुके हैं.
What a start to the year 👌 pic.twitter.com/P21uVMhQDc
कोहली-रोहित के टी20 फ्यूचर पर होगा फैसला!
इस टी20 सीरीज को लेकर फैन्स के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगा. कप्तानी के दावेदारों में शामिल हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में इस बात की पूरी संभावना बन रही है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 इंटरनेशनल में वापसी हो सकती है. रोहित यदि वापसी करते हैं तो संभवत: उन्हें ही कप्तानी की जिम्मेदारी दी जाए.
कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वे टी20 में चयन के लिए उपलब्ध हैं. बता दें कि रोहित तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के आधिकारिक कप्तान हैं, ये अलग बात है कि उन्होंने और विराट कोहली ने एक साल से कोई टी20 मैच नहीं खेला है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









