
Team India Series Schedule: 5 महीने में 10 टेस्ट समेत 21 मैच... टाइट है भारतीय टीम का शेड्यूल, नहीं मिलेगा आराम
AajTak
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इतिहास रचते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. 29 जून को हुए फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की. इसके बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को उसके घर में टी20 सीरीज में 4-1 से हराया. फिर श्रीलंका दौरे पर 3-0 से टी20 सीरीज जीती. हालांकि वनडे सीरीज में 0-2 से हार मिली. अब भारतीय टीम के पास 42 दिनों का ब्रेक है.
Team India Series Schedule 2024-25: जून में टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे और श्रीलंका का दौरे किया. अब टीम को अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और टी20 मैचों की सीरीज खेलनी हैं. भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर आखिरी वनडे मुकाबला 7 अगस्त को खेला था. जबकि अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच 19 सितंबर से खेलना है. इस बीच भारतीय टीम के पास 42 दिनों का ब्रेक है.
मगर मामला बांग्लादेश सीरीज से शुरू होगा. इस आगाज के साथ ही भारतीय टीम अगले 5 महीनों में लगातार मुकाबले खेलेगी. टीम का शेड्यूल काफी टाइट है. भारतीय टीम को 19 सितंबर के बाद से अगले 111 दिनों (3 महीने 19 दिन) में 10 टेस्ट मैच खेलने हैं. जबकि ओवरऑल 5 महीने में 10 टेस्ट के अलावा 8 टी20 और 3 वनडे मुकाबले खेलने हैं.
इन 5 टीमों से होगी भारतीय टीम की टक्कर
अगले 5 महीने में (चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले) भारतीय टीम को बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी हैं. इसका आगाज बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज से होगा. भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
इसके बाद न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे पर आएगी. तब दोनों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. साल के आखिर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां दोनों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी. इसके बाद इंग्लैंड टीम भारत दौरे पर आएगी और फिर दोनों टीमें 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी.
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज चैम्पियंस ट्रॉफी से ठीक पहले फरवरी 2025 में होगी. ऐसे में भारतीय टीम के पास चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अपनी मजबूत टीम बनाने और बाकी तैयारी के लिए सिर्फ यही 3 वनडे मैच रहेंगे. देखिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल (वर्ल्ड कप के बाद से फरवरी 2025 तक)...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








