
Team India Selector: दमदार रिकॉर्ड वाला ये दिग्गज बनेगा नया चीफ सेलेक्टर? ऐतिहासिक मैच का था हिस्सा
AajTak
बीसीसीआई को टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर की तलाश है. नए साल तक नई चयन समिति की रूप-रेखा फाइनल हो सकती है. दर्जनों पूर्व सेलेक्टर ने इसके लिए आवेदन किया है, इनमें कई नाम ऐसे हैं जो रेस में आगे निकले हैं.
टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर कौन होगा. अभी यह सवाल हर किसी के मन में चल रहा है. 28 नवंबर को बीसीसीआई द्वारा दी गई डेडलाइन खत्म हो गई है, कई बड़े नामों ने अपने आवेदन कर दिए हैं. रिपोर्ट्स के हवाले से कई नाम सामने आए हैं, लेकिन अगर इन्हें ही फाइनल लिस्ट मानें तो एक दिग्गज ऐसा है जिसका रिकॉर्ड दमदार है और वह सभी को पछाड़कर टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर बन सकता है.
चीफ सेलेक्टर की रेस में कौन-कौन शामिल? सेलेक्शन समिति में अलग-अलग ज़ोन से कई पूर्व खिलाड़ियों ने आवेदन किया है, इनमें अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं. पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह, सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास, मुंबई की सीनियर टीम की चयन समिति के मौजूदा प्रमुख सलिल अंकोला, पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे और पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली के अलावा उत्तर क्षेत्र से मनिंदर, अतुल वासन, निखिल चोपड़ा, अजय रात्रा और रीतिंदर सिंह सोढ़ी ने आवेदन किया है.
पूर्वी क्षेत्र से दास, प्रभंजन मलिक, रश्मि रंजन परीदा, शुभमय दास और सौराशीष लाहिड़ी ने आवेदन किया है. अगर मध्य क्षेत्र की बात करें तो यहां से अमय खुरासिया और ज्ञानेंद्र पांडे ने आवेदन किया है. इनके साथ-साथ अजित अगरकर, नयन मोंगिया, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का नाम भी रेस में शामिल है.
क्लिक करें: चीफ सेलेक्टर की रेस में चौंकाने वाले नाम, विनोद कांबली ने भी किया अप्लाई!
चीफ सेलेक्टर बनने के लिए क्या जरूरी • कोई भी खिलाड़ी जिसने 7 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हों. • 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों. • 10 वनडे या 20 लिस्ट-ए मैच खेले हों. • 5 साल से पहले क्रिकेट से रिटायर हो चुका हो. • बीसीसीआई की किसी कमेटी का सदस्य ना हो और अगले 5 साल तक सेवाएं दे सके.
नयन मोंगिया का पलड़ा हो सकता है भारी! शुरुआती नाम जब आने लगे तो सबसे पहले अजित अगरकर के पक्ष में माहौल बना, क्योंकि इन नामों में से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच उन्होंने ही खेले हैं. ऐसे में अलग-अलग ज़ोन से चुने जाने पर जब सेलेक्शन कमेटी बनती है, तब मैच के हिसाब से सबसे सीनियर प्लेयर ही चीफ सेलेक्टर बनता है. लेकिन अब अजित अगरकर इस रेस से पीछे हटते दिख रहे हैं, ऐसे में अगर नयन मोंगिया का नाम लिस्ट में है तो वह ही सबसे सीनियर प्लेयर बन जाते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








