
Team India Selection for Sri Lanka Series: हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार और ऋषभ पंत... वो 5 सवाल, जो बढ़ाएंगे भारतीय सेलेक्टर्स का सिरदर्द
AajTak
भारतीय टीम का अगला मिशन श्रीलंका दौरा है. इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान करना बाकी है. मगर अब असली सिरदर्द भारतीय सेलेक्टर्स का बढ़ने वाला है. दरअसल, टीम सेलेक्शन के दौरान 5 ऐसे सवाल इन चयनकर्ताओं के सामने आने वाले हैं, जिनके जवाब जरूर देना पड़ सकता है.
Team India Selection for Sri Lanka Series: टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीतने और फिर जिम्बाब्वे को उसके घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 हारने के बाद अब भारतीय टीम का अगला मिशन श्रीलंका दौरा है. इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.
इन दोनों ही सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अब इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान करना बाकी है. बता दें कि भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर का भी यह पहला दौरा रहेगा.
मगर अब असली सिरदर्द भारतीय सेलेक्टर्स का बढ़ने वाला है. दरअसल, टीम सेलेक्शन के दौरान 5 ऐसे सवाल इन चयनकर्ताओं के सामने आने वाले हैं, जिनके जवाब जरूर देना पड़ सकता है. इनमें टी20 टीम कप्तान का मसला काफी अहम रहने वाला है. आइए जानते हैं वो 5 खास सवाल जो चयनकर्ताओं का सिरदर्द बढ़ा सकते हैं...
टी20 इंटरनेशनल में टॉप-3 खिलाड़ी कैसे होंगे?
रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद बैटिंग में टॉप-3 का मामला गहरा गया है. जिम्बाब्वे दौरे पर शुभमन गिल ने पांचों मैचों में ओपनिंग की. शुरुआती 2 मैचों में उनके साथ अभिषेक शर्मा आए. फिर यशस्वी जायसवाल ने यह मोर्चा संभाला था.
इसके बाद शुरुआती 2 मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरे नंबर पर कमान संभाली थी. आखिरी 3 मैचों में अभिषेक शर्मा को नंबर तीन पर भेजा गया. मगर अब सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत की वापसी होगी, तो नंबर-3 पर किसे भेजा जाना है यह बड़ा सिरदर्द रहेगा. जबकि ओपनिंग में भी यशस्वी, अभिषेक, ऋतुराज और गिल जैसे 4 स्टार दावेदार हैं. अब देखते हैं सेलेक्टर्स किसे मौका देते हैं और क्यों.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









