
Team India Schedule after T20 World Cup: भारतीय टीम का गणित बिगाड़ेगा ये नया शेड्यूल... पाकिस्तान से कैसे छीनेंगे चैम्पियंस ट्रॉफी?
AajTak
BCCI ने सितंबर से फरवरी के बीच भारतीय टीम की होने वाली तीन घरेलू सीरीज का शेड्यूल घोषित कर दिया है. भारतीय टीम को इस दौरान 5 टेस्ट, 8 टी20 मुकाबले और 3 वनडे मैच खेलना है. जबकि फरवरी के आखिर में पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 भी खेलनी है. ऐसे में उसके लिए यह शेड्यूल काफी चुनौतीभरा होने वाला है. आइए जानते हैं कैसे...?
Team India Series Schedule after T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेल रही है. टीम ने सुपर-8 में एंट्री कर ली है. मगर इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फरवरी 2025 तक के लिए घरेलू सीरीज का शेड्यूल घोषित कर दिया है.
फरवरी 2025 के आखिर में ही पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 भी खेलनी है. यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में होगा. ऐसे में BCCI के इस शेड्यूल ने भारतीय टीम का गणित बिगाड़ दिया है. साथ ही कप्तान रोहित शर्मा को टेंशन में भी ला दिया है.
चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए सिर्फ 6 वनडे
दरअसल, यह शेड्यूल जारी होने के बाद साफ हो गया है कि भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद फरवरी 2025 तक कुल 6 द्विपक्षीय सीरीज खेलनी हैं. इसमें 3 सीरीज विदेश में और 3 घरेलू मैदान पर होंगी. साथ ही इसी दौरान भारतीय टीम को 2 वनडे सीरीज खेलनी हैं.
एक वनडे सीरीज श्रीलंका में होगी. जबकि दूसरी एकदिवसीय सीरीज भारतीय टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी से ठीक पहले फरवरी 2025 में खेलेगी. ऐसे में भारतीय टीम के पास चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अपनी मजबूत टीम बनाने और बाकी तैयारी के लिए सिर्फ 6 वनडे मैच ही रहेंगे.
भारतीय टीम इस तरह खेलेगी अपनी 6 सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










