
Team India Schedule After T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिलेगा आराम... काफी बिजी रहेगा शेड्यूल
AajTak
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भी टीम इंडिया का शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है. भारतीय टीम को जुलाई से दिसंबर के दौरान कुल 9 टेस्ट, 11 टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेलने होंगे. वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम सबसे पहले जिम्बाब्वे जाएगी.
Team India Schedule After T20 World Cup: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह सुपर 8 में पहुंच चुकी है. सुपर 8 स्टेज में भारत को अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले खेलने हैं. भारतीय टीम का लक्ष्य इस बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर 11 साल के खिताबी सूखे को खत्म करना है. दरअसल भारतीय टीम ने साल 2013 के बाद से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीता है. तब एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी जीता था. टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाना है.
वर्ल्ड कप के बाद जिम्बाब्वे और श्रीलंका का दौरा
देखा जाए तो टी20 वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद भी टीम इंडिया का शेड्यूल बिजी रहने वाला है. भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप के बाद जुलाई से दिसंबर के दौरान कुल 9 टेस्ट, 11 टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं. भारतीय टीम सबसे पहले जुलाई के महीने में जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी, जहां उसे 6 जुलाई से लेकर 14 जुलाई के दौरान पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी होगी. टी20 सीरीज के सभी पांचों मैच हरारे में खेले जाएंगे.
भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल 6 जुलाई- पहला टी20, हरारे 7 जुलाई- दूसरा टी20, हरारे 10 जुलाई- तीसरा टी20, हरारे 13 जुलाई- चौथा टी20, हरारे 14 जुलाई- पांचवां टी20, हरारे
जिम्बाब्वे के बाद भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां उसे तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से होनी है और अगस्त के पहले हफ्ते तक इस दौरे के होने की संभावना है. हालांकि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने दौरे का आधिकारिक शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया है.
....फिर बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और AUS से मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









