
Team India Schedule: ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका के खिलाफ होगी घरेलू सीरीज, BCCI का ऐलान, देखें शेड्यूल
AajTak
टीम इंडिया सितंबर-अक्टूबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर पर सीमित ओवर्स की सीरीज खेलने जा रही है. सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिहाज से भारतीय टीम के लिए ये मुकाबले काफी अहम साबित होने वाले है.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सितंबर-अक्टूबर होने जा रही घरेलू सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 के अलावा तीन वनडे मैचों का आयोजन होना है.
बीसीसीआई द्वारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक भारत ऑस्ट्रेलिया से मोहाली (20 सितंबर), नागपुर (23 सितंबर) और हैदराबाद (25 सितंबर) में खेलेगा. फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम (28 सितंबर) में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. वहीं, गांधी जयंती के अवसर पर गुवाहाटी में दूसरा (2 अक्टूबर) और इंदौर (4 अक्टूबर) में तीसरा एवं आखिरी टी20 मैच का आयोजन होगा. भारत इसके बाद लखनऊ (6 अक्टूबर), रांची (9 अक्टूबर) और दिल्ली (11 अक्टूबर) में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैच भी खेलेगा.
जो भारतीय खिलाड़ी टी 20 विश्व कप का हिस्सा होंगे, उनके वनडे सीरीज में शामिल होने की संभावना नहीं है क्योंकि वे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया चले जाएंगे. ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की ओर से दोयम दर्जे की टीम मैदान में उतर सकती है.टी20 विश्व कप का सुपर-12 स्टेज 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसमें भारत 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहला टी20- 20 सितंबर (मोहाली) दूसरा टी20- 23 सितंबर (नागपुर) तीसरा टी20- 25 सितंबर (हैदराबाद)
भारत बनाम साउथ अफ्रीका: पहला टी20- 28 सितंबर (तिरुवनंतपुरम) दूसरा टी20- 2 अक्टूबर (गुवाहाटी) तीसरा टी20- 4 अक्टूबर (इंदौर) पहला वनडे- 6 अक्टूबर (लखनऊ) दूसरा वनडे- 9 अक्टूबर (रांची) तीसरा वनडे- 11 अक्टूबर (दिल्ली)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









