
Team India: Rohit Sharma का मिशन वर्ल्डकप! तैयार नया कप्तान, अब आएगा टीम में ‘तूफान’
AajTak
रोहित शर्मा को टी-20 और वनडे टीम का कप्तान जब बनाया गया, उसके तुरंत बाद वह चोटिल हो गए. ऐसे में फरवरी में होने वाली वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ एक तरह से उनके पूर्ण रूप से कप्तानी करियर की शुरुआत होगी.
Team India Captain, Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट में अब एक नया अध्याय लिखा जा रहा है. लंबे वक्त तक टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले विराट कोहली के हाथ से अब तीनों फॉर्मेट की कमान चली गई है. टी-20 वर्ल्डकप से पहले ही विराट कोहली क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की बात कह चुके थे, लेकिन उसके बाद बाकी बचे दोनों फॉर्मेट की कप्तानी भी उनके हाथ से निकल गई. टीम इंडिया अब नए कप्तान के साथ तैयार है. भारतीय क्रिकेट रोहित शर्मा के युग की शुरुआत हो रही है. एक साल और दो वर्ल्डकप... रोहित शर्मा को टी-20 और वनडे टीम का कप्तान जब बनाया गया, उसके तुरंत बाद वह चोटिल हो गए. ऐसे में फरवरी में होने वाली वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ एक तरह से उनके पूर्ण रूप से कप्तानी करियर की शुरुआत होगी. रोहित शर्मा के सामने इसके बाद चुनौती ही चुनौती है, क्योंकि अगले एक साल में टीम इंडिया को एक नहीं बल्कि दो वर्ल्डकप खेलने हैं. साल 2022 के आखिरी में टी-20 वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा, जिसका शेड्यूल जारी हो गया है. जबकि फरवरी-मार्च 2023 में टीम इंडिया अपने ही घर में वनडे का वर्ल्डकप खेल रही होगी. ऐसे में चोट से उबर कर लौट रहे नए कप्तान के सामने चुनौतियां कम नहीं होंगी. क्योंकि विराट कोहली और रवि शास्त्री के कार्यकाल में टेस्ट टीम का तो पूरी तरह से फेरबदल हो गया, लेकिन मौजूदा हालात देखकर यही लगता है कि भारतीय टीम को वनडे और टी-20 फॉर्मेट में भी वैसे ही बदलाव की ज़रूरत है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









