
Team India Record: रिकी पोंटिंग हैं असली 'दीवार', रोहित ही नहीं टीम इंडिया के कई रिकॉर्ड जाते हैं अटक!
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा ने फुल टाइम कप्तानी संभालने के बाद लगातार 19 मैच जीते. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में जीत का ये सिलसिला खत्म हो गया. भारत के कई रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का कनेक्शन भी है.
इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (10 जुलाई) को खेले गए सीरीज़ के तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया की हार हुई. रोहित शर्मा ने जब से भारत की फुल टाइम कप्तानी संभाली है, उसके बाद उनकी अगुवाई में मिली यह पहली हार है. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने लगातार 19 मैच जीते जो एक रिकॉर्ड हैं.
लेकिन रोहित शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बना पाए, अगर तीसरे टी-20 में भी भारत जीत जाता तो रोहित शर्मा एक कप्तान के तौर पर लगातार 20 मैच जीतने वाले लीडर बनते और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते.
सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के लिए रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड कई बार आड़े आते हैं. भारत जब भी ऐसे रिकॉर्ड के पास पहुंचता है, जहां रिकी पोंटिंग टॉप पर हैं वहां उसे हार मिलती है या फिर कोई भारतीय प्लेयर उसे पार नहीं कर पाता है. इसके कई उदाहरण हमारे सामने आए हैं, कुछ पर नज़र डालिए...
इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक का रिकॉर्ड • रिकी पोंटिंग- 71 • विराट कोहली- 70 (पिछले 30 महीने से यहां ही अटके हैं)
क्लिक करें: रोहित शर्मा के फुल टाइम कैप्टन बनने के बाद पहली बार हारा भारत, टूटा लगातार जीत का सिलसिला वनडे में शतक का रिकॉर्ड • रिकी पोंटिंग- 30 • रोहित शर्मा- 29 (पिछले एक साल से यहां ही अटके हैं)सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच (बतौर कप्तान) • रिकी पोंटिंग- 28 • विराट कोहली- 27 (कप्तानी से हटे)बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत • रिकी पोंटिंग- 20 • रोहित शर्मा- 19 (इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में हार के साथ सिलसिला टूटा)
आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्डकप के बाद टीम इंडिया की कमान संभाली थी. उसके बाद से उन्होंने जितने भी मैच में कप्तानी की, सभी मैच में टीम इंडिया की जीत हुई थी. इसमें न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हुई सीरीज़ शामिल हैं. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में आकर ये सिलसिला टूट गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









